
बिलासपुर. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु बिलासपुर अंचल के प्रतिष्ठित महाविद्यालय सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयंसेवक किशोर राजपूत को रासेयो स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ राज्य के राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा विशिष्ट सेवा कार्यों को मान्यता प्रदान करते हुए स्वयंसेवक को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना में दिया जाने वाला यह पुरुस्कार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न मापदंडों के मैरिट सूची के आधार पर दिया जाता है। स्वयंसेवक किशोर राजपूत स्कूल से ही राष्ट्रीय सेवा योजना के विचारधारा से जुड़कर निरंतर रचनात्मक कार्यों को संचालित कर रहें हैं। वे राष्ट्रीय स्तर (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ) पर आयोजित शिविर में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम में शून्य से शिखर तक का सफर तय करने के पश्चात वे निरंतर अपनी सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। स्वयंसेवक की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन पंडित संजय दुबे खुशी व्यक्त करते हुए कहते हैं कि महाविद्यालय के छात्र शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियो के साथ साथ समाजसेवी गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को हर्षित एवं गौरवान्वित कर रहे हैं। वही
कॉलेज के प्राचार्य संजय सिंह ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयंसेवक किशोर राजपूत की यह उपलब्धि अन्य छात्रों को समाजसेवी कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। किशोर के विषय मे कार्यक्रम अधिकार डॉ पी एल चंद्राकर कहते है की संस्था के प्रति सच्ची निष्ठा एवं निस्वार्थ सेवा भाव के प्रतिफल स्वयंसेवक का चयन राज्य स्तरीय रासेयो पुरुस्कार के लिए हुआ इससे पूरी इकाई में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के शुक्ला, वरिष्ठ स्वयंसेवक जय परिहार, परमानंद पटेल, रोहित लहरे सहित अन्य स्वयंसेवकों ने शुभकामनाएं प्रेषित किए।
