
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संबोधित विभिन्न मांगों वाला ज्ञापन जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा। इस ज्ञापन में प्रधान पाठक संघ की ओर से कई प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
संगठन के प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद ज्ञापन में उल्लिखित मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में पहली मांग छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता की घोषणा (वादे के अनुसार पूर्ण) किया जाना है। इसी प्रकार दूसरी मांग छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ कार्यरत सहायक शिक्षक नियमित व उच्च वर्ग शिक्षकों को प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत किया जाए और इसके पश्चात ही सहायक शिक्षक एलबी को प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत किया जाए, इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।
इसी प्रकार ज्ञापन में कहा गया है कि सहायक शिक्षक नियमित व उच्च वर्ग शिक्षक प्रमोशन के इंतजार में शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री सेवानिवृत्ति के पहले इन सभी शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा दिया जाए। हम शिक्षकों को अंतिम अवसर दिया जाए। ज्ञापन में अगली प्रमुख मांग में मिडिल स्कूलों में कार्यरत प्रधान पाठकों को प्र प्रशासनिक अनुभव, योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जाय। पदोन्नति के इंतजार में सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं, इन्हें भी पदोन्नति देकर गुरुओं को सम्मान दें।
ज्ञापन में मांग की गई है कि छत्तीसगढ़ के समस्त सहायक शिक्षक (नियमित) व प्रधान पाठकों को चार स्तरीय वेतनमान व तृतीय और चतुर्थ समयमान – वेतनमान दिया जाए। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ की समस्त शासकीय शालाओं में कार्यरत अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को उचित मानदेय दिया जाए और इनकी कार्य अवधि बढ़ाया जाए ताकि शाला परिसर की स्वच्छता बनी रहे। एक अन्य प्रमुख मांग छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूलों को एक-एक कंप्यूटर शासन द्वारा प्रदान किया जाए, क्योंकि आज कल हर काम ऑनलाइन किया जा रहा है। मोबाइल से आजकल काम नहीं हो पा रहा है और एक -एक कंप्यूटर ऑपरेटर अंशकालीन या संविदा पर नियुक्त किया जाए।
छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय प्राथमिक और मिडिल हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों को शाला अनुदान की राशि अविलंब जारी किया जाए। मिड डे मील योजना के तहत माह अगस्त 21 से आज तक कुकिंग कास्ट की राशि स्व सहायता समूह को जारी नहीं की गई है, इस अविलंब जारी किया जाए। एक अन्य प्रमुख यह है कि मिड डे मील योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को माह अगस्त 21 से आज तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, इन्हें अविलंब भुगतान किया जाए। छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष सीके महिलांगे ने बताया कि इस ज्ञापन की प्रतियां छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री, शासन के शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के संचालक को भी प्रेषित की जा रही हैं। बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे आज छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय बिलासपुर को महंगाई भत्ता और पदोन्नति के संबंध में तथा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीके महिलांगे, अश्वनी तिवारी जिलाध्यक्ष बिलासपुर और शिव शुक्ला, विनोद तिवारी, आरके मानिकपुरी और योगेंद्र गौराहा आदि प्रधान पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
