
रायपुर , 3 नवम्बर , campussamachar.com, छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष और संभाग अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में प्रधान पाठकों के वरिष्ठ सूची में सुधार और पदोन्नति और प्रधान पाठकों के अनेक समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से और प्रदेश स्तर के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने के लिए सहमति प्रदान की गई और सभी प्रधान पाठकों को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया .यह बैठक ऑनलाइन बहुत ही सफल रही . जिसके लिए जयंत कुमार क्षत्रिय प्रधान पाठक कल्याण संघ के नव नियुक्त प्रांताध्यक्ष का सहयोग बहुत ही सराहनी रहा .
