
जन्मदिन, सालगिरह, पुण्यतिथि या अन्य किसी अवसर को विशेष बनाने हेतु पहले से आरक्षित करवाया जा सकता है।
बिलासपुर, 12 अप्रैल , campussamachar.com, …क्या आप जानते हैं कि आपके की शहर बिलासपुर में एक ऐसी संस्था कार्यरत हैं जो सालों से प्रतिदिन कई सैकडों भूखे, निर्धन, असहाय, वृद्ध, यात्री, जरूरतमंद इंसानों को निःशुल्क भोजन, दैनिक उपयोगी वस्त्र, पढ़ने योग्य पुस्तकें तथा इस भीषण गर्मी में नींबू शरबत उपलब्ध करा रही हैं। जी हां सीए आंनद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विष्णु मुरारका, दीपक मोदी आदि अनेकों समाजसेवियों द्वारा संचालित मानव सेवा संस्था द्वारा प्रतिदिन बिना किसी नागा के मंगला चौक बाईपास बस स्टॉप के पास उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
प्रति दिन 800 से 1000 व्यक्ति इस निःशुल्क सेवा का लाभ ले रहे हैं। जनसहयोग से चल रहे इस पुण्य कार्य मे यदि आप भी कुछ सहयोग करना चाहते हैं तो उपरोक्त किसी भी सज्जन या स्थल पर आकर आर्थिक मदद, उपयोगी वस्त्र, पुस्तकें या साग-सब्जी, आलू, दाल, चावल, आटा, नमक, शक्कर, मिर्च, मसाला, तेल-घी दान कर सकते हैं। जन्मदिन, सालगिरह, पुण्यतिथि या अन्य किसी अवसर को विशेष बनाने हेतु पहले से आरक्षित करवाया जा सकता हैं।
