एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश- काउंसिलिंग में अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए अंतिम अवसर 6 अगस्त को
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही , 05 अगस्त campussamachar.com, जिले में संचालित तीन एकलव्य आदर्श विद्यालयों लाटा, डोंगरिया एवं नेवसा में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 2 एवं 3 अगस्त को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा में आयोजित किया गया। काउंसिलिंग में अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए एक अंतिम अवसर दिया गया है। अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 6 अगस्त को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर कन्या छात्रावास टीकरकला गौरेला) में समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
cg news in hindi, : कॉउंसलिंग के समय चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 5वीं की अंक सूची, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हो), अनुसूचित जनजाति का स्थाई जाति प्रमाण पत्र (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) द्वारा जारी हो), आधार कार्ड की छायाप्रति। (सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य है।) इसके साथ ही बैंक खाता की पासबुक (यदि हो तो), नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो 5 नग, जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र एवं सिकल सेल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लाना होगा। विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर काउंसलिंग हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि में चयनित विद्यार्थी द्वारा उपस्थित नही होने पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।
