
नई दिल्ली / लखनऊ , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार लगभग 48.68% बच्चों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि सीबीएसई ने यह परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की थी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए रखी गई थी जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में फेल हो गए थे।
