
लखनऊ , 20 मई .campussamachar.com, आगामी 09 जून को ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी है। इस दिन सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, राष्ट्र गौरव ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का साम्राज्योत्स है। गत वर्षो के बाद इस वर्ष भी लखनऊ विश्वविद्यालय में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार 09 जून 2025 को कर्मचारी सांस्कृतिक एवं कीड़ा परिषद द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के साम्राज्योत्सव के अवसर पर हिन्दवी स्वराज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : lucknow art news : 10 दिवसीय कला कार्यशाला – रचनात्मकता के साथ साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की पहल”
छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो युग-युगांतर तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। इस आयोजन से लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन अध्यापन करने वाले शिक्षकगण, छात्र/छात्राओं और कर्मचारी समुदाय को में राष्ट्रभक्ति भावना का संचार होगा।
