

- वरिष्ठ सदस्यों देवेश्वर बैनर्जी, बी ए राजू, कालीचरण पात्रों के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई।
बिलासपुर , 05 अप्रैल ,campussamachar.com, आज महाष्टमी व भगवान श्रीराम की जयंती रामनवमी की पूर्व संध्या पर पंजाब नैशनल बैंक, बुधवारी बाजार शाखा में ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, बिलासपुर मंडल के सदस्यों की विशेष सामान्य सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जगतजननी मां दुर्गा एवं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामजी नमन करते हुए उनके आदर्श को आत्मसात करते हुये एआईपीएनबीपीए के अध्यक्ष एस एन चावड़ा व सचिव श्री रूपरतन सिंह ने कार्यवाही शुरू की।
इस अवसर पर सुरेंद्र चावड़ा, रूप रतन सिंह, कैलाश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, हरिहर लाल देवांगन, रवि टण्डन, प्रदीप विश्वास, रमेश कोशले, नागोराव पुड़के , राधेश्याम जायसवाल रामावतार जगत, आशुतोष गहलोत, पार्थों घोष सहित अनेकों साथी उपस्थित रहे। बैठक में नए सदस्यों का स्वागत, पेंशन अपडेशन, मेडिकल इंश्योरेंस व कानपुर सी ई सी बैठक में लिए गए अन्य सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। ललित अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीराम के जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर अपने देश को आत्मनिर्भर, आर्थिक सम्पन्न, सुरक्षित एवं सांस्कृतिक मूल्यों से संरक्षित कर विश्व वन्दनीय भारत बनाएं। सर्वसम्मति से अपने प्यारे न्यारे पंजाब नैशनल बैंक के स्थापना दिवस को जोरशोर से मनाने व जनजागरण करने का निर्णय लिया गया।
नई कार्यकारिणी के चयन हेतु अगले माह आम सभा बुलाने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ सदस्यों देवेश्वर बैनर्जी, बी ए राजू, कालीचरण पात्रों के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई।
