
- राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 31 मार्च 2025 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया।
भिलाई , 01 अप्रैल , campussamachar.com, छात्र व शिक्षक के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा हेतु संकलित संस्था ‘शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ ‘(समग्र विकास मंच) द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 31 मार्च 2025 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलम चौबे महापौर न.पा.नि.रायपुर ,विशिष्ट अतिथि विजय कुमार खंडेलवाल जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ,निधि चंद्राकर उड़ान नई दिशा संस्था अध्यक्ष व संस्थापक,जागेश्वरी मढरिया मेश्राम छ.ग. फिल्म अभिनेत्री उपस्थित रहें ।

कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद,भिलाई में पदस्थ शिक्षक प्रीतम कुमार साहू को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ शिक्षा में नवाचार,कला,संस्कृति,साहित्य लेखन,महिला शासकतीकरण,नशा मुक्ति अभियान,बालिका शिक्षा,तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अप्रतिम कार्य व सहयोग के लिए लिए ‘समाज गौरव’ सम्मान से नवाज़ा गया।
उनकी इस उपलब्धि पर प्रधान पाठक वीरेन्द कुमार पारकर,व शिक्षकगण अन्नपूर्णा शुक्ला,निर्मला वर्मा,रितु वर्मा, तिरनाथ यादव, सुरेंद्र साहू,कमलेश ठाकुर,भारती गुप्ता,निर्मल साहू,व नेकराम साहू, लेखराम साहू,सुदामासाहू, रामावतार, यशोदा, पायल,तोषणी, खेमलता, सरिता,लुमेश रानी व कुशांक साहू ने बधाई शुभकामनाएं दी है ।
