

- इस शिविर में योग, गीता, बौद्धिक चर्चा, खेलकूद, कहानी और राष्ट्रभक्ति गीत जैसे अनेक प्ररेणादायी गतिविधियों को करवाया जा रहा है जिससे वे युवा प्रशिक्षित होकर अन्य युवाओं को भी देशभक्ति और अनुशासन का मार्ग दिखलाते हुए स्वामी विवेकानन्द के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।
- विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार-झारखण्ड प्रान्त, पटना विभाग द्वारा ‘युवा नेतृत्व विकास शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है.
पटना , 28 मई campussamachar.com, । नियमित अनुशासन का पालन करते रहने से हमारे अन्दर एक अद्भत क्षमता का विकास होता है। संगठन अनुशासन से ही चलता है। ये सब बातें डी. एन. गौतमजी (पूर्व डी. जी. पी. बिहार-झारखण्ड प्रान्त) ने युवा विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा।
ज्ञात हो कि विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार-झारखण्ड प्रान्त, पटना विभाग द्वारा ‘युवा नेतृत्व विकास शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 25 मई 2024 की भजन संध्या से हुई। पटना-गया के महाविद्यालयीन प्रतियोगिता और कार्यशाला से चयनित 36 युवाओं के लिए यह पाँच दिवसीय आवासीय शिविर शिवम कान्वेंट, बाईपास रोड में किया जा रहा है। इस शिविर में योग, गीता, बौद्धिक चर्चा, खेलकूद, कहानी और राष्ट्रभक्ति गीत जैसे अनेक प्ररेणादायी गतिविधियों को करवाया जा रहा है जिससे वे युवा प्रशिक्षित होकर अन्य युवाओं को भी देशभक्ति और अनुशासन का मार्ग दिखलाते हुए स्वामी विवेकानन्द के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।
26 मई (रविवार) को उद्घटान सत्र की शुरुआत श्रद्धेय भावत्मानन्द जी महाराज (रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, मुजफ्फपुर) के आशीर्वचन से हुई। वक्ता के रूप में अमरेशजी विक्रमादित्य, महासचिव, SBI अधिकारी एसोसिएशन, डॉ. विजय जी कर्ण, डीन, नालन्दा विहार, श्री रामचन्द्र जी आर्य, क्षेत्रीय वैदिक गणित संयोजक, विद्या भारती जैसे अतिथियों ने शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया है। 30 मई की दोपहर को शिविर का औपचारिक समापन होगा।
