-

संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी - अभी तक धन आबंटन का अधिकार केवल निदेशा लय स्तर पर ही सीमित है।
- बिना धन आबंट न अधिकार के भुगतान संभव नहीं पांडेय गुट
लखनऊ . 28 जनवरी , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने जारी आदेश पर प्रति क्रिया में कहा कि शासन द्वारा जारी आदेश स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा संगठन लगातार इस मुद्दे पर शासन का ध्यान आकृष्ट करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सक्षम अधिकारियों को भुगतान की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही साथ भुगतान हेतु धन आवंटन का भी अधिकार नहीं मिलेगा तब तक भुगतान किया जाना संभव ही नहीं है। उन्होंने शासन से स्पष्ट तौर पर मांग की है कि निर्धा रीत सीमा के अंतर्गत सक्षम शिक्षा अधिकारियों को दोनों अधिकार तत्काल प्रदान कर शिक्षकों के विभिन्न स्तरों पर लंबित अवशेष भुगतान प्रक्रिया को अमली जमा पहनाए जाने की पुरजोर मांग की है।
