

- पुलिस ग्राउंड में तिफरा के बच्चो की शानदार प्रस्तुती
- विद्यालय में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
- राज्यपाल शिक्षक सम्मान मिलने पर जय कौशिक को बधाई दी गई
- सफर सफलता की राह पुस्तक का मंच पर अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया
बिलासपुर , 26 जनवरी, स्वामी आत्मानंद तिफरा मे गणतंत्र दिवस का उत्साह बहुत ज्यादा इस बार एक ओर बच्चो ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुती दी. दूसरी तरफ स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम परेड पीटी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया । पुलिस ग्राउंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रजनीगंधा बेहाल,सविता त्रिवेदी,इंदु शर्मा ने विशेष तैयारी की गई है.

,बच्चो ने देशभक्ति का भाव भरते हुए भारत की संस्कृति को अपनी प्रस्तुती में प्रदर्शित किया खेल में राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया । स्कूल के प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने स्वागत भाषण देते हुए 77 वी वर्षगांठ की बधाई दी , ध्वजारोहण करते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू ने सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी मंच संचालन जय कौशिक , लिपी वर्मा ,नीता साहू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रुप से पार्षद श्याम कार्तिक वर्मा,मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, राघवेन्द्र झा, राजकुमार यादव,संदीप,यादव,संगीता कुशवाहा,कृष्ण कुमार कश्यप, हरिराम प्रजापति,दिनेश साहु,मुकेश वर्मा,त्रिलोकी वर्मा एवं गणमान्य, पालक, समस्त शिक्षक और हजारो की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे ।

