
- कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभात फेरी निकाली गई जिसका नेतृत्व शाला के बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री कु सुभद्रा के द्वारा किया गया .
- प्रभातफेरी से वापस आकर आगंतुक अतिथियों का सम्मान करवाया गया मां सरस्वती का पूजन अर्चना एवं कु तृप्ति एवं कु गुंजन तुलसी मानसी कीर्ति की टीम के द्वारा अपनी संगीत में प्रस्तुति दिया ।
- ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती रमा प्रधान के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किए गए।
जांजगीर चांपा , 27 जनवरी , शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सागरपारा अमोरा संकुल केंद्र मुरलीडीह अकलतरा में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह में शाला के पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती प्रभा देवी गोस्वामी के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री तुरपाल सिंह के द्वारा की गई। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति सदस्यगण अभिभावकगण की उपस्थिति में प्रभा देवी ने भारतीय लोकतंत्र की सराहना करते हुए देश के अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया ,डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया भारत के नागरिकों को दिए गए अधिकारों की सराहना करते हुए सभी से अपने कर्तव्यों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया.
विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आपने शिक्षा को ज्ञान का वह दीपक बताया जिससे मनुष्य जीवन के समस्त अंधकार को मिटाया जा सकता है इसलिए सभी बच्चों को मन लगाकर नियमित शिक्षा ग्रहण करने की बात कही बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखते हुए अपने जमाने की शिक्षा को याद किया और बताया कि आज की नवीन शिक्षा पद्धति बच्चों को अधिक मुखर बना रही है आज के बच्चे अधिक जागरूक और उत्साही नजर आते हैं विशिष्ट अतिथि के आसान से अपने विचार व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष श्री रमाशंकर पटेल ने विद्यालय के विकास के लिए अपने द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया शाला विकास समिति प्राथमिक शाला के अध्यक्ष लव दुबे के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण का कार्य भी संपन्न करवाया गया .
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के तौर पर जय नारायण साहू जी ने भी अपनी सशक्त उपस्थिति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभात फेरी निकाली गई जिसका नेतृत्व शाला के बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री कु सुभद्रा के द्वारा किया गया प्रभातफेरी से वापस आकर आगंतुक अतिथियों का सम्मान करवाया गया मां सरस्वती का पूजन अर्चना एवं कु तृप्ति एवं कु गुंजन तुलसी मानसी कीर्ति की टीम के द्वारा अपनी संगीत में प्रस्तुति दिया ।ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती रमा प्रधान के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किए गए।
कु तृप्ति के द्वारा संस्कृत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों को अपनी देशभक्ति की कविता सुनाकर तालियां बटोरी तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं सभी बच्चों के भोजन के पश्चात कार्यक्रम को विराम दिया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं मध्यान भोजन समिती के सदस्यों एवं ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान उपसरपंच श्री रूपेश निर्मलकर जी ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को कॉपी पेन दिया । गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्ण संपन्न होने के पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय ने समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया ।
