
- कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ। माननीय मुख्य अतिथि मुमताज़ अहमद साहब, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं अन्य अतिथिगण का फूलों से स्वागत किया गया।
- डॉ. सुधा मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया एवं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
लखनऊ, 11 फरवरी , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी.कॉलेज, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls PG College) में आज 11 फरवरी 2026 को सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के मैनेजर जनाब सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ। माननीय मुख्य अतिथि जनाब मुमताज़ अहमद साहब, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं अन्य अतिथिगण का फूलों से स्वागत किया गया। डॉ. सुधा मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया एवं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
समारोह में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में बी.ए. तृतीय वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु गवर्नर्स रनिंग ट्रॉफी एवं डॉ. नसरीन अहमद मेमोरियल गोल्ड मेडल 2023-24 हेतु गुंजा यादव एवं 2024-25 हेतु रवीना सिंह को दिया गया। डॉ. नसरीन अहमद मेमोरियल स्कॉलरशिप बी.ए. द्वितीय वर्ष में इतिहास में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु राहिल, रवीना सिंह एवं सुनैना कश्यप (2023-24) तथा आँचल चौरसिया, दानिया इदरीसी एवं हुमा बानो (2024-25) को तथा बी.ए. प्रथम वर्ष में इतिहास में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु काजल यादव, आँचल चौरसिया एवं लक्ष्मी कश्यप (2023-24) तथा हफ़्सा क़ुरैशी, फ़ारिया ख़ान एवं मुस्कान अंसारी (2024-25) को प्रदान की गई। बी.ए. तृतीय वर्ष में उर्दू में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु उम्मे हबीबा मेमोरियल उर्दू गोल्ड मेडल एवं स्कॉलरशिप तथा प्रो. शमीम निकहत मेमोरियल उर्दू गोल्ड मेडल उम्मेहानी (2023-24) एवं सादिया परवीन (2024-25) को दिया गया।
बी.ए. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में उर्दू में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु प्रो. शमीम निकहत मेमोरियल स्कॉलरशिप क्रमश: नुज़हत जहाँ, इल्मा ख़ान एवं उम्मेहानी (2023-24) एवं ज़ैनब रुख़सार, नुज़हत जहाँ एवं सादिया परवीन (2024-25) को दी गई। बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में उर्दू में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु बेगम नुज़हत किदवई मेमोरियल स्कॉलरशिप क्रमशः नुज़हत जहाँ एवं इल्मा ख़ान (2023-24) तथा ज़ैनब रुख़सार एवं नुज़हत जहाँ (2024-25) को दी गई।
बी.एड. की मेधावी छात्रा इफ़्फ़त अंसारी को लइक़ुन्निसां शफ़ीक मेमोरियल गोल्ड मेडल एवं स्कॉलरशिप (2023-24) एवं बुशरा इनायत (2024-25) को प्रदान की गई। एम.ए. प्रथम वर्ष एवं बी.ए.तृतीय वर्ष में अंग्रेजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु सैयद शुएब अहमद मेमोरियल स्कॉलरशिप क्रमशः अज़रा फ़ातिमा एवं रम्शा इम्तियाज़ (2024-25) को प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य अतिथि महोदय ने छात्राओं के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया और उनकी सराहना की।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके प्रदर्शन पर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सफलता अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास से ही मिलती है। डॉ. शाहीन फ़ातिमा ख़ान ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती असरा बीबी सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम अवार्ड कमेटी के सदस्यों और सभी शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
