

- शिविर के आखिरी दिन छात्राओं ने रोड सेफ्टी पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करते हुए शराब पीकर गाड़ी न चलाने , हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया l
लखनऊ, 29 जनवरी , खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज का NSS शिविर का समापन राज्य संपर्क अधिकारी एवम ओ एस डी प्रो मंजू सिंह के माध्यम से किया गया । डॉ. मंजू सिंह द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एनएसएस में भाग लेने से युवाओं का व्यक्तिगत विकास होता है, जिसमें नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इन्होंने बताया कि अब तक पूरे देश भर में लगभग एक लाख इक्कीस हजार एवं लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में लगभग18,000 स्वयंसेवक कार्यरत है। इसके अतिरिक्त शिविर के आखिरी दिन छात्राओं ने रोड सेफ्टी पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करते हुए शराब पीकर गाड़ी न चलाने , हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया l
मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में हुई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग़ करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए , योगा कंपटीशन में प्रथम स्थान पर आकांक्षा अवस्थी,द्वितीय स्थान पर शिवानी, तथा तृतीय स्थान पर वैष्णवी रही । रोड सेफ्टी क्लब की पोस्टर प्रतियोगिता में सोनम गौतम प्रथम स्थान कोमल जैन द्वितीय स्थान एवं महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूपी दिवस पर होने वाले क्विज कंपटीशन में प्रथम स्थान पर अनुपमा दीक्षित द्वितीय स्थान पर दीपिका और तृतीय स्थान पर स्नेहा रही। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।
सात दिवसीय शिविर का समापन NSS गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंशु केडिया ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद व्यापित किया एवं नस की स्वयं सेविकाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। संपूर्ण सात दिवसीय शिविर एन एस एस अधिकारी डॉ रुचि यादव एवं डॉ शालिनी शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ l

डॉ. पूजा ने दी जानकारी
कॉलेज में,एल्डा फाउंडेशन से डॉ. पूजा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवम माहवारी स्वच्छता से जुड़ी हुई जानकारी प्रदान की l फाउंडेशन द्वारा कॉलेज छात्राओं के इस्तेमाल किए सेनटरी पैड बर्न करने के लिए इंसिनेटरी मशीन भी प्रदान की l जागरुकता सत्र मे लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस सत्र में डॉ. पूजा शाहीन और मनीषा, ब्रेनी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्था द्वारा पेप स्मियर टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की गई, छात्राओं एवम शिक्षिकाओँ ने किट के माध्यम से चेकअप भी कराया। सभी प्रतिभागियों को सैनिटरी पैड्स वितरित किए। इस कार्यक्रम में प्रबंध तंत्र से रतिका अग्रवाल, NSS ऑफिसर डॉ. रुचि यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला तथा अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया के निर्देशन में हुआ।
