-
प्रदेश के मजदूरों व आम लोगों से हड़ताल के समर्थन की अपील, यूनियन ने सम्बद्धता से उपर उठकर हड़ताल को सफल बनायें
लखनऊ, 01 जुलाई, campus samachar.com, केन्द्रीय श्रम संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक में 9 जुलाई राष्ट्रीय आम हड़ताल की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न उद्योंगों की यूनियनों द्वारा हड़ताल की नोटिस दिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई। बैंक , बीमा, बीएसएनएल, राज्य कर्मचारी , बिजली उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र तथा केन्द्र कर्मचारी की तमाम यूनियनों ने हड़ताल व उसके समर्थन की नोटिस अपने अपने संस्थानों व प्रबन्धन को नोटिस दिया है। तमाम औद्योगिक क्षेत्र की यूनियनों ने हड़ताल की तैयारी की है।
बैठक में उम्मीद की गई है कि 9 जुलाई की आम हड़ताल का प्रभाव अब तक की सबसे सफल हड़ताल होगी। बैठक में एक अन्य प्रस्ताव पास कर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के नेता जितेन्द्र कुमार सिंह गुर्जर, चन्द भूषण उपाध्याय, व जय प्रकाश के खिलाफ की गई एफआईआर को रद्द करने की माॅग की गई। प्रस्ताव में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लि0 व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों के द्वारा चलाये जाने वाले जेल भरो आन्दोलन का समर्थन किया गया।
बैठक में जिलों में हड़ताल के बाद प्रदर्षन कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगें अथवा जिलों में जिले की साथी कार्यक्रम तय करेगें। लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम अपर श्रमायुक्त कार्यालय पर टेड्र यूनियन के साथी एकत्रित होगें। राज्य कर्मचारी बी एन सिंह प्रतिमा के सामने एकत्रित होगें। बीमा व बैंक के साथी अपने अपने संस्थानों में हड़ताल कर प्रदर्षन करेगें। बैठक में प्रदेष के मजदूरों व यूनियनों से अपील की गई िकवे अपनी सम्बद्धता से उपर उठकर मजदूरों के इस हड़ताल का समर्थन करें। बैठक में प्रदेष की जनता से भी अपील की गई कि वे हड़ताल का समर्थन करे। संयुक्त किसान मोर्चा ने 9 जुलाई को मजदूरों की हडताल का समर्थन करते हुये ग्रामीण हड़ताल का आवाहन किया है।
बैठक में एचएमएस के महामंत्री उमाशंकर मिश्रा, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, इण्टक के मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव व पी के दीक्षित , सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय , राहुल मिश्रा, विकास स्वरूप,, एआईटीयूटीसी के महामंत्री बालेन्द्र कटियार आशु तोष कुमार , राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अफीफ सिद्दीकी तथा सेवा से बहन सीतारावत, मीना ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पी के दीक्षित ने की ।
