
- इस अवसर पर श्री सत्यनारायण पांडेय ने अपने जीवन के विविध स्मरणो को श्रवण कराया।
बिलासपुर, 15 जुलाई , हर घर सुंदरकांड के स्वप्नदृष्टा शुभमविहार मानस मंडली के संरक्षक श्री सत्यनारायण पांडेय के 89 वें वसंत में प्रवेश करने पर ललित अग्रवाल द्वारा उन्हें राजस्थानी पगड़ी, मोतियों की माला, राधे राधे का दुप्पटा व युगाब्द 5127 की दैनंदिनी भेट करते हुए उनके शतायु होने की कामना की।
वरिष्ठ नागरिकों एम एल बरसैया, आर पी मिश्रा, तोप सिंह तोमर, अनिल तिवारी पाटीदार समाज के अध्यक्ष हरिभाई पटेल, जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलानंद पांडेय, हृदयानन्द पांडेय, कृष्णा नंद पाण्डेय,श्रद्धानन्द पांडेय, बी के पांडेय ,हरि पटेल, ईश्वर लाल पलेरिया,पारीक जी,रामलखन शर्मा, गणेश राम यादव,अमजद बेग, ए के दुबे, रवि चारी, प्रमोद तिवारी सहित अनेकों नागरिक उपस्थित हुए।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण पांडेय ने अपने जीवन के विविध स्मरणो को श्रवण कराया।
