
- प्रशिक्षक छाया कश्यप ने ध्वज सलामी, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा एवं गतिविधियों की जानकारी दी तथा बी.पी. 6 व्यायाम का अभ्यास कराया।
लखनऊ , 03 फरवरी , पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुषमा देवी के कुशल संरक्षण एवं निर्देशन में सत्र 2025–26 की रेंजर्स इकाई के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 02 फरवरी 2026 को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना का विकास करना रहा।
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वागत इतिहास विभाग की प्रो. प्रियंका शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर किया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. स्मिता पांडेय एवं प्रो. रीता अग्निहोत्री ने प्रशिक्षक श्रीमती छाया कश्यप का अभिनंदन किया। डॉ. मोनिका द्विवेदी एवं डॉ. निशी मिश्रा ने छात्राओं को रेंजर्स की भूमिका से अवगत कराया।
प्राचार्य ने अध्यक्षीय उद्बोधन में रेंजर्स ध्वज शिष्टाचार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक श्रीमती छाया कश्यप ने ध्वज सलामी, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा एवं गतिविधियों की जानकारी दी तथा बी.पी. 6 व्यायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. मोनिका द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया
