CM, Yogi Adityanath

लखनऊ , 4 जून,campussamachar.com, बिल्ड यूपी फंड ( Build UP Fund) का लक्ष्य भारत में उभरते हुए स्टार्टअप्स और नवोन्मेषी विचारों को सशक्त बनाना है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य उन शुरुआती चरण के उद्यमों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है,जिनके पास परिवर्तनकारी क्षमता है।
एमएसएमई और स्टार्टअप से अपना व्यापार शुरु करने वालों को अब फंड ( Build UP Fund) की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। उद्यमशीलता विकास परिषद (ईडीसी) की ओर से बिल्ड यूपी फंड की पहल की गई है। यह फंड एमएसएमई के तहत व्यापार शुरु करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा। फंड ( Build UP Fund) की मदद से उनके हुनर को पहचान दिलाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही स्टार्टअप शुरु करने वाले युवाओं की भी प्रारंभिक स्टेज पर मदद की जाएगी।
बिल्ड यूपी फंड ( Build UP Fund) का लक्ष्य भारत में उभरते हुए स्टार्टअप्स और नवोन्मेषी विचारों को सशक्त बनाना है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य उन शुरुआती चरण के उद्यमों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है,जिनके पास परिवर्तनकारी क्षमता है। जिन्हें प्रारंभिक फंडिंग की आवश्यकता है। ईडीसी के प्रमुख चंदन त्रिपाठी ने बताया कि 20 से अधिक इनवेस्टर एमएसएमई और स्टार्टअप करने वालों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब ऐसे लोगों को बिल्ड अप इंडिया फंड से मदद की जाएगी।
ये video भी देखें
पांच लाख रुपये की मिलेगी मदद
पहले चरण में तीन करोड़ फंड ( Build UP Fund) से मदद की जाएगी। एमएसएमई और स्टार्टअप करने वालों के आइडिया को टीम की ओर से स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद इनवेस्टर का पैनल पिच सुनेंगे। उसके बाद स्क्रीनिंग करके सपोर्ट किया जाएगा। अब तक 10 से अधिक एमएसएमई और स्टार्टअप करने वालों की मदद की जा चुकी है। पहले चरण में उन्हें पांच लाख रुपये की मदद की जा रही है। तीन साल में 100 करोड़ रुपये से सभी को मंच दिलाया जाएगा।
