
बिलासपुर, 19 दिसंबर , campussamachar.com, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ष शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर ने मोर्चा खोल दिया है. आरोप लगाया है कि उल्ट अधिकारी नियमों के विपरीत कार्य कर रहे हैं .
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ष शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष रामकुमार एवं सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्णय एवं संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर संभाग को दिए गए सूचना के अनुसार भोलादेव ध्रुव शिक्षक निगारबंद तखतपुर के विरुद्ध द्वेष पूर्ण एवं नियम विरुद्ध किए गए निलंबन को निरस्त कर यथावत पद स्थापना एवं अन्य नियम विरुद्ध लिए गए निर्णय को यथा संशोधन को लेकर संघ द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2024 समय अप. 4:00 बजे संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा .
