
बिलासपुर. Bilaspur news . ऑफ माउंटेंरिंग एवं संबंधित स्पोर्ट्स, मनाली में राष्ट्रीय साहसिक शिविर 2022 का आयोजन किया जाता रहा है।यह साहसिक शिविर 14 से 23 अक्टूबर 2022 तक मनाली के इंस्टिट्यूट में आयोजित किया जाएगा।इस शिविर में राज्य छत्तीसगढ़ से कुल 22 शिविरार्थियों की सहभागिता रही है,जिसमे से 20 स्वयंसेवक व 02 कार्यक्रम अधिकारी शामिल है|
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya bilaspur chhattisgarh से 08 स्वयंसेवक सूर्यांश पाण्डेय ,कुसुम ध्रुव, स्वप्निल ,पीयूष,दिव्य महोबे, प्रिया, कामिनी, खुशबू दिवाकर व पुरूष कार्यक्रम अधिकारी प्रो दुर्गेश दुबे सिद्धार्थ महाविद्यालय हरदीकला शामिल है।शहीद नंद कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से 06 स्वयंसेवक आलोक रंजन, खुशी सिंह, वासुदेव पटेल, राजकिशोर, अंजली सोनी,करीना कुर्रे व 01 महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रो स्नेहा थवाईत नवींन शासकीय महाविद्यालय नवागढ़, शामिल है। तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से पिंकी , अमन वर्मा, चंद्रशेखर, हरि नारायण ,चंचल ठाकुर व नीता बाई शामिल हैं। साथ ही अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय (Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya bilaspur chhattisgarh) के सूर्यांश पाण्डेय इस शिविर का नेतृत्व कर रहे है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर ( Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya bilaspur chhattisgarh ) की संगठन व्यवस्था में टीम छत्तीसगढ़ 11 अक्टूबर को साहसिक शिविर के लिए रवाना हुई तथा 23 अक्टूबर तक स्वयंसेवक व कार्यक्रम अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेंरिंग एवं स्पोर्ट्स मनाली में रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग आदि रोमांचकारी गतिविधियों में शिरकत करेंगे।क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल व राज्य रासेयो छत्तीसगढ़ ने शिविरार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

