
- भारत की संस्कृति और सभ्यता के अनुरुप माता पिता देव तुल्य होते हैं.
बिलासपुर , 30 जनवरी , सेजेस तिफरा मे बच्चो में भारत की संस्कृति और मां बाप के सम्मान ,बड़े बुजुर्गो के आदर भाव को विकसित करने चरित्र निर्माण के लिए सकारात्मक उर्जा जगाने मातृ-पितृ पूजन की विधि विधान से पूजा कराई गई गुरुओ का सम्मान और मां बाप का आशीर्वाद सदैव बच्चो के लिए भगवान के आशीर्वाद जैसा होता है भावुक होते हुए बच्चो के आंसू आ गये और भावपूर्ण विधि से मातृ-पितृ पूजन कराया गया । सभी बच्चों ने मां बाप की सेवा पूजन का संकल्प लिया।
तुलसी के पौधे के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से फायदे और पुजन करने के लाभ पर चर्चा कि गई, सभी गुरुजनों ने बच्चो को उत्तम स्वास्थ सकारात्मक भाव, परिक्षा में सफलता के लिए और जीवन में खुशीया हमेशा बनी रहे का आशीर्वाद दिया ।
