

- ज्ञापन स्वीकार करते हुए अधिकारीयो ने ज्ञापन को संबंधितो तक भेजे जाने की बात कही ।
बिलासपुर , 29 जनवरी , छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रतिनिधीमंडल ने शिक्षक संवर्ग के विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान जी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक पी. दासरथी जी के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री,मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन स्वीकार करते हुए अधिकारीयो ने ज्ञापन को संबंधितो तक भेजे जाने की बात कही ।
ज्ञापन में निम्न मांग शामिल है:-
1- माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रमेश चन्द्रवंशी के WPS/2255/2021 एवं अन्य याचिकाओं में पारित निर्णय दिनाँक 23-01-2026 के तहत पूर्व सेवा की गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने का आदेश जारी करना।
2-केंद्र सरकार के समान 33 वर्ष के बजाय 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन अर्थात 50% का प्रावधान करना।
3- दस वर्ष के बजाय पांच वर्ष की सेवा में न्यूनतम पुरानी पेंशन का प्रावधान करना
4- पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षक, शिक्षक को दस वर्ष की सेवा को एक बार शिथिल (वन टाइम रिलेक्सेशन) कर पांच वर्ष में क्रमोन्नति देना।
5 -टेट की अनिवार्यता समाप्त करने हस्तक्षेप याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों के हितों की रक्षा करना।
6- डीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए 6 माह का बीएड ब्रिज कोर्स प्रारम्भ करना।
7- मोबाइल वीएसके एप के स्थान पर बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति लेना।

*ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ,प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य,बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, नर्मदा प्रसाद गढे़वाल , मोनिस कौशिक ,जय कौशिक,बांकेबिहारी दुबे,आशीष गुप्ता,कौशल तिवारी,प्रमोद शर्मा,अरविंद पांडेय,निर्मल कौशिक, राजेश पांडे,मनीराम कौशिक,आदित्य पांडे,आलोक पांडेय,मनोज यादव,अब्दुल गफ्फार खान ,राजेश मिश्रा,हेमंत शर्मा,विनय तिवारी,अजय सिंह,सत्यनारायण तिवारी,भास्कर पुडके,सत्यवान विश्वकर्मा ,निरज सिंह क्षत्रिय आदि शामिल रहे। यह जानकरी संतोष सिंह जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियेशन बिलासपुर और जय कौशिक जिला सचिव छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियेशन बिलासपुर ने दी है .

