

- बिलासपुर में शिक्षकों ने नियमानुसार युक्तियुक्तकरण करने ज्ञापन सौंपा
- शिक्षक साझा मंच बिलासपुर में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में जिला कलेक्टर महोदय, जिला एसपी महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, और एसडीएम महोदय को दिया ज्ञापन दिया साथ ही विसंगति सुधार सुधार करने की मांग
बिलासपुर, 02 जून – छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच बिलासपुर द्वारा प्रांतीय निर्देशानुसार अपनी मूल मांग युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में 2008 सेटप को लागू करने, ‘एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पूर्व सेवा की गणना करते हुए पेंशन की मांग, समस्त प्रकार की पदोन्नति करने, आदि प्रमुख मांग सहित बिलासपुर जिले में युक्तियुक्त करण की समस्त विसंगतियों को दूर करने जैसे अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी करने एवं दावा आपत्ती हेतु समय देने की मांग, समायोजित शालाओं की सूची जारी करने की मांग, समस्त रिक्त पदों की शालाओं की सूची जारी करने की मांग एवं सत्र में सेवानिवृत होने वाले अतिशेष शिक्षकों की गणना करते हुए अतिशेष शिक्षकों की सूची निकला जा रहा है जो न्याय संगत नहीं ऐसे शिक्षकों को छोड़कर शाला में पद अंकित किया जाए आदि मांग शिक्षक साझा मंच द्वारा की गई ।

साझा मंच के प्रांतीय संचालक सहसंचालक जिला संचालक आदि ने ज्ञापन में जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि समस्त विसंगतियों को दूर कर ही काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाए अन्यथा शिक्षक साझा मंच द्वारा विसंगति पूर्ण युक्तियुक्त करण का बहिष्कार किया जाएगा आज के ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक भूपेंद्र सिंह बनाफर, प्रांतीय सह संचालक रंजीत बनर्जी, मनोज सनाद्य,अखिलेश शर्मा, आलोक पांडे,ओमप्रकाश बघेल, राधेश्याम टंडन,जिला सहसंचालक विकास कायरवार, जय कौशिक, सुनील पांडे, वीरेंद्र यादव, तृप्ति शर्मा, ब्लॉक संचालक संजय कौशिक, साधे लाल पटेल एवम शिक्षक साझा मंच से सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और अपनी मांगों को और विसंगति सुधारने की मांग की।
