
- फेडरेशन की जिला बिलासपुर की online मीटिंग मे 8,9,10 जुलाई तीन दिवसीय आंदोलन की बनी रणनीति।
- आज की बैठक मे 4 जुलाई मंगलवार को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी को तीन दिवसीय आंदोलन की सूचना ज्ञापन 4:30 बजे देने का निर्णय लिया गया ।
बिलासपुर, 2 जुलाई । campussamachar.com, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बिलासपुर की आनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा विशेष अतिथि रहे । फेडरेशन द्वारा वेतन विसंगति के निदान हेतु अंतिम आंदोलन 8,9,10 जुलाई 2023 को प्रस्तावित मशाल रैली, सद्बुद्धि यज्ञ एवं संकल्प सभा सह संकल्प रैली समस्त सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक,udt एवं समस्त फेडरेशन सदस्य साथियो को तीन दिवस के लिए सामूहिक अवकाश लेकर रायपुर तूता मैदान धरना स्थल पर लाने की रणनीति बनाई गई।
bilaspur news : बैठक में सभी जिला ब्लॉक टीम ने आंदोलन को सफल करने और 4 साल की मेहनत को परिणाम मूलक बनाने हेतु सभी फेडरेशन सदस्य को फेडरेशन की अंतिम लड़ाई को सफल बनाने की अपील की । प्रांतीय अध्यक्ष मिश्रा ने इस आंदोलन को इस सरकार की अंतिम आंदोलन कहा और सभी को (सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक, udt) फेडरेशन सदस्य साथियो आंदोलन मे तीन दिवस की तैयारी मे आने को कहा,। प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत बनर्जी, महासचिव भाई अश्वनी कुर्रे ने कहा ये आंदोलन फेडरेशन का अंतिम आंदोलन है इसे अंतिम बार अंतिम वार की तरह लड़ना है और सभी जिला ब्लॉक टीम को पूरी ताकत के साथ इसका प्रचार करना है ।
CG News in hindi : इस आनलाइन मीटिंग में सभी ब्लॉक अध्यक्ष और टीम को आगामी एक दो दिवस मे ब्लॉक बैठक लेकर सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तीन दिवसीय सामूहिक आंदोलन का ज्ञापन सूचना ब्लॉक लेटर पैड देने के निर्देश दिये गए और समस्त फेडरेशन सदस्य को 6 जूलाई को ही आंदोलन की सूचना अपने शाला मे देने हेतु कहा गया ताकि शासन स्तर पर एल आई बी रिपोर्ट मे 100% फेडरेशन सदस्य आंदोलन मे है, इसकी पूर्व सूचना शासन तक जानी चाहिए। आज की बैठक मे 4 जुलाई मंगलवार को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी को तीन दिवसीय आंदोलन की सूचना ज्ञापन 4:30 बजे देने का निर्णय लिया गया । तत्पश्चात समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक टीम, जिला टीम एवं फेडरेशन सदस्य साथियो कि बैठक कॉन्हेर् गार्डन लिया जायगा ऐसा तय हुआ ।
bilaspur teachers news : बैठक का संचालन जिला सचिव विकास कायरवार ने किया और आगामी आंदोलन की रणनीति एवं प्रचार हेतु पोस्टर एवं वाल पेंटिंग अभियान मे जोर देने हेतु समस्त जिला और ब्लॉक टीम को कहा जो अब 7 जलाई तक जारी रहेगा । जिला एवं ब्लॉक टीम के साथियो ने फेडरेशन की अंतिम लड़ाई को सफल करने हेतु हर संभव प्रयास का आश्वसन दिया।
बैठक में यह पदाधिकारी हुए शामिल
इस बैठक मे प्रमुख रुप से प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा , प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत बनर्जी , प्रांतीय महासचिव अश्वनी कूर्रे , जिला टीम से विकास कायरवार , सुनील पांडेय , अमलेश पाली , अवधेश विमल , चंद्रशेखर तिवारी,अजीत कुजूर , आशुतोष राजपूत, जिला महिला प्रकोष्ठ से ममता सोनी मैडम, हीरा सोनी मैडम, तृप्ति शर्मा मैडम, संपदा सोनी मैडम एवं ब्लॉक टीम से संजय कौशिक , तामेश्वर सनाडय , राजकुमार कोरी , संतु यादव , गोविंद मानिकपुरी , प्रमोद कंवर , सोहन सिंह , जयपाल, सूखी लाल सोर्थे , कामनी गढ़ेवाल मैडम आदि बहुत से आम सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन सदस्य साथी जुड़े और सभी ने तीन दिवसीय आंदोलन को सफल करने हेतु साथियो तक बात पहुँचाने की बात कही।
