
बिलासपुर ,08 मई 2025 , campussamachar.com, शा क पूर्व मा शाला सेमरताल ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी प्रतिदिन स्कूल में उपस्थित होकर शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा पेड़ पौधे के सुरक्षा में लगे रहते हैं मां के नाम एक पेड़ ,नीम , पीपल का सुरक्षा के लिए ईंट से घेरा कराया जा रहा है ताकि पेड़ पूर्ण रूप से तैयार हो जाय। इसी तरह से किचन गार्डन को भी तार खंभा से घेरा कर सुरक्षित किया जा रहा है। ताकि बरसात में फल सब्जी उगाया जा सके।
वर्मा जी हर रोज सुबह शाम स्कूल के देखरेख के साथ पेड़ पौधे में पानी डालकर नेक कार्य का परिचय दे रहे हैं। ऐसे समर्पित भाव बहुत कम ही देखने सुनने को मिलता हैं।
