
मुख्य समारोह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जहां पर ग्राम पंचायत सेमरताल के सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी ने ध्वजारोहण किया।
- शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उप-सरपंच अक्षय साहू ने ध्वजारोहण किया।
सेमरताल , 15 अगस्त – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल में आजादी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के विघार्थियों ने आकर्षक झांकी के साथ ग्राम भ्रमण किया। विघालय के प्राचार्य अनिल वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भारत भवन में प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया। शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उप-सरपंच अक्षय साहू ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका अनुप नूतन कुजूर, नमिता बेहार शर्मा, राजेश्वरी देवांगन, मंहगु बघेल मौजूद रहे।
मुख्य समारोह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जहां पर ग्राम पंचायत सेमरताल के सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उन्नत कृषक एवं सफल व्यवसायी संतोष अग्रवाल मौजूद रहे। विशिष्ट अभ्यागत सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी, अतिविशिष्ट अभ्यागत प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय, अध्यक्षता अनिल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति सदस्य व मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, उप-सरपंच अक्षय साहू, संजीत पांडेय, गौरीशंकर साहू, सतीश धीवर, यशवंत सिंह, सरजू साहू, यदुनंदन कौशिक, अनुज राम धीवर, पनाराम धीवर, दरबारी लाल यादव, रमेश सूर्यवंशी, श्याम सुंदर टेंगवर, बंशी कोरी, पोमन सिंह , पवन धीवर, उमाशंकर साहू, रामावतार यादव, समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप मुखर्जी, सुरेश दुबे, कीर्तन बंजारे, डॉ चित्रलेखा कोरी, सुभाष धीवर उपस्थित थे।
सभी अतिथियों का हुआ स्वागत
समस्त अतिथियों का स्वागत समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, शांति तिर्की, इंदिरा कश्यप, अनुप नूतन कुजूर ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विघालय के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए कक्षा बारहवीं में समीर धोसले एवं कक्षा दसवीं में सोनल कमलाकर को मोहन कोरी की स्मृति में बंशी कोरी के द्वारा ट्राफी, सतीश धीवर के द्वारा स्मृति चिन्ह, उप-सरपंच अक्षय साहू की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। आदर्श शिक्षक का पुरस्कार व्याख्याता सीमा ठाकुर को प्रदान किया गया। प्राचार्य ने उन्नत कृषक संतोष अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस इस देश के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है। हम सबकी जिम्मेंदारी है कि देश के प्रति निष्ठावान रहें। अपने संविधान का सम्मान करें और कर्तव्य का निर्वाह करें। सतीश धीवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में मोबाईल का सही उपयोग कैसे करें यह सीखने की आवश्यकता है। नहीं तो मोबाईल सबसे बड़ा दुश्मन है। यदुनंदन कौशिक ने कहा कि यह बड़ा विघालय है। यहां कार्यक्रम के अनुरूप मंच और छायादार शेड की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सीमा ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन शिक्षिका अनिता बोरकर ने किया।
