

- ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेला का शुभारंभ
- इस दौरान संस्था की प्राचार्य डॉ.चंदना पाल ने विज्ञान नाटिका, प्रश्नमंच, विज्ञान सेमिनार तथा विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई .
बिलासपुर , 10 अक्तूबर, बिलासपुर बिल्हा ब्लॉक में छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग तथा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद् रायपुर (SCERT raipur ) प्रायोजित किया गया “ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेला एवंप्रादर्श (माॉड़ल)की प्रदर्शनी, सेजस -मल्टीपरपसस्कूल दयालबंद बिलासपुर में 09 अक्तूबर 2025कोआयोजित किया गया जो “विकसित और आत्मनिर्भर भारत”मुख्य विषय पर केंद्रित था जिसके अंतर्गत विज्ञान के 5आयामो पर आधारित था जैसे – सतत् कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन,हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मनोरंजन गणितीय मॉडल,जल संरक्षण व प्रबंधन और अन्य विधा की प्रस्तुति विभिन्न विघालयो के विघार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया था.

इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भूपेंद्र कौशिक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी की मुख्य आतिथ्य में हुआ मंच में विशेष आमंत्रित अतिथि गण में श्री मुकेश अग्रवाल, श्री वासुदेव पांडेय ( यू.आर.सी.सी.)डी.एस.नेगी,डी.केजैन श्रीमती अजिता मिश्रा, श्रीमती अनामिका शुक्ला, उपस्थित थे.

इस दौरान संस्था की प्राचार्य डॉ.चंदना पाल ने विज्ञान नाटिका, प्रश्नमंच, विज्ञान सेमिनार तथा विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम की घोषणा किया गया. सभा का कुशल संचालन वरिष्ठ व्याख्याता शरनजीत बग्गा ने किया और आभार व्यक्त डॉ.रशिम तिवारी व्याख्याता द्वारा किया गया.
कार्यक्रम का video देखें
