

- शाला परिवार द्वारा कक्षा प्रथम, द्वितीय, तृतीय आये बच्चों को पेन, श्रीफल व आगे बढ़ने के लिए शुभ आशीर्वाद दिया गया, फिर मिक्सचर, केला, अंगूर का वितरण किया गया.
बिलासपुर , 30 अप्रैल 2025, campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां संकुल केन्द्र सेमरताल विकास खंड बिल्हा में आज 30 अप्रेल 2025 को बच्चों को समग्र रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया. इसका शुभारम्भ मां सरस्वती दीपमाला पूजन कार्यक्रम से शुरूआत ग्राम पंचायत प्रमुख सरपंच श्रीमती रानी दिनेश सूर्यवंशी एवं उपस्थित माताओं-बहनों एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष परमेश्वर खरे एवं पूर्व उप सरपंच कमल किशोर कुर्रे द्वारा किया गया और फिर सभी अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया.

फिर हमारे बीच उपस्थित बालमुकुंद शर्मा का सम्मान भी श्रीफल, शाल ,डायरी फूल मालाओं से जोर दार स्वागत किया गया , क्योंकि वे इस शाला में संलग्न होकर 9 माह बच्चों को शिक्षा प्रदान किए थे फिर सरपंच ने अपने हाथों से कक्षा 1से 4 तक के बच्चों समग्र रिपोर्ट कार्ड वितरण किया और बच्चों को मीठा हलुआ मध्यान्ह भोजन समूह के द्वारा खिलाया गया . शाला परिवार कक्षा प्रथम, द्वितीय, तृतीय आये बच्चों को पेन श्रीफल व आगे बढ़ने के लिए शुभ आशीर्वाद दिया फिर मिक्सचर, केला, अंगुर वितरण किया गया जिससे बच्चे बहुत -बहुत हर्षित रहे । जिसमें शाला परिवार मैं राजेश कुमार अनंत प्रधान पाठक एवं मैंडम श्रीमती अनिसानूर सफाई कर्मचारी रोहित कुमार खरे व रसोइया श्रीमती उर्मिला खरे एवं रेशम भास्कर उपस्थित रहे सभी शाला परिवार हर्षित रहे ।
