

- इस कार्यक्रम में उपस्थित संकुल प्रभारी श्रीमती पतांगों नोन्हा मैम, संकुल समन्वयक संतोष पात्रे, डॉ. आदित्य पांडे प्रधान पाठक MS मदनपुर, सरोते ,चंद्रवंशी सर, साहू सर, कश्यप का स्वागत शिक्षक श्रीमती हर्षलता वैष्णव , श्रीमती इंद्रालता शुक्ला द्वारा किया गया।
- सभी शिक्षकों एवं अतिथियों द्वार धन सिंह रजवाड़े जी के व्यवहार,कार्य पद्धति तथा व्यक्तिगत अनुभव को शेयर किया गया।
बिलासपुर , 04 अप्रैल , campus samachar.com, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरवीडीह , संकुल सिंघरी से 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक धन सिंह रजवाड़े जी का शाला स्तर पर 2 अप्रैल को संस्था विदाई समारोह शाला के शिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया . इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धन सिंह राजवाड़े जी एवं उनकी जीवन संगिनी श्रीमती भगवती राजवाड़े जी थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात राजवाड़े दंपत्ति का पुष्पहार,पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित संकुल प्रभारी श्रीमती पतांगों नोन्हा मैम, संकुल समन्वयक संतोष पात्रे, डॉ. आदित्य पांडे प्रधान पाठक MS मदनपुर, सरोते , चंद्रवंशी सर, साहू सर, कश्यप का स्वागत शिक्षक श्रीमती हर्षलता वैष्णव मैम, श्रीमती इंद्रालता शुक्ला मैम द्वारा किया गया। श्रीमती अंजुला देवांगन मैम द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया जिसमें उनके कार्यकाल एवं व्यक्तित्व का जिक्र था । सभी शिक्षकों एवं अतिथियों द्वार उनके व्यवहार,कार्य पद्धति तथा व्यक्तिगत अनुभव को शेयर किया गया।

एक अप्रैल को राजवाड़े सर का जन्मदिन था इसलिए उनका जन्मदिन केक काटकर संस्था द्वारा मनाया गया। सभी अतिथियों के लिए स्वल्पाहार और लंच की व्यवस्था की गई थी । सभी अपना संस्मरण साझा कर भावुक हो जा रहे थे, जो उनके अच्छे व्यक्तित्व को प्रमाणित करता है। अंत में उनके द्वारा उद्बोधन किया गया जिसमें उन्होंने अपने शासकीय सेवा के कार्यकाल के बारे में, इस संस्था में कार्यकाल के बारे में ,संकुल समन्वयक रहते हुए अनुभव को साझा किया, उन्होंने आगामी दिवसों में सामाजिक,पारिवारिक,कृषि कार्यों में समय बिताने की बात कही।

अंत में संस्था के सभी सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा गिफ्ट प्रदान किया गया । कार्यक्रम के समापन की घोषणा और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती हेमलता चौहान जी के द्वारा किया गया तत्पश्चात सामूहिक फोटोग्राफी की गई। आगामी दिवस में संकुल सिंघरी द्वारा भी विदाई समारोह का आयोजन संकुल केंद्र सिंघरी में किया जाएगा।

