

- वर्मा जी ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते ये तो शासन नियम के तहत सेवानिवृत्त हो रहे हैं शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते वे जहां पर भी खड़े हो जाएं वे हमेशा ज्ञान का ही उपदेश देते है।
- जवाहर श्रीवास जी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए विद्यार्थियों को सुंदर कहानी सुनाया।
बिलासपुर , 30 जून , campusamachar.com, संकुल केन्द्र सेमरताल अंतर्गत शा प्रा शाला भदौरियाखार से माया बरगाह स शिक्षक का विदाई कार्यक्रम रखा गया। जिसमें संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी , पूर्व प्रधान पाठक जवाहरलाल श्रीवास, प्रदीप कुमार मुखर्जी, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी के उपस्थिति में सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती जी की पुजा अर्चना की गई।

सरस्वती वंदना प्रधान पाठक रेखा खैरवार द्वारा की गई। तत्पश्चात अभ्यागत अतिथियों का तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने संकुल परिवार की ओर से श्रीफल और शाल भेंटकर माया बरगाह जी को सम्मानित किया। प्रधान पाठक रेखा खैरवार, जवाहर श्रीवास जी, सतीश कुमार धीवर जी, प्रदीप कुमार मुखर्जी, स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष, सदस्यों ने सम्मानित किया।

उद्बबोधन में वर्मा जी ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते ये तो शासन नियम के तहत सेवानिवृत्त हो रहे हैं शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते वे जहां पर भी खड़े हो जाएं वे हमेशा ज्ञान का ही उपदेश देते है। जवाहर श्रीवास जी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए विद्यार्थियों को सुंदर कहानी सुनाया। प्रदीप कुमार मुखर्जी ने कहा कि आज से भदौरियाखार स्कूल एकल शिक्षकीय शाला हो गया है शिक्षकों को अध्यापन के साथ साथ अन्य काम भी करते हैं इसलिए पढ़े लिखे युवाओं को समय निकालकर अध्यापन कार्य में सहयोग करना चाहिए। सतीश कुमार धीवर जी बरगाह मेडम जी को शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रेखा खैरवार प्रधान पाठक भदौरियाखार ने किया।

