
- मां सरस्वती के जय घोष के साथ वंदना गीत की शानदार प्रस्तुति प्रदीप कुमार मुखर्जी, क्रांति सिंगरोल ने किया।
बिलासपुर , 04 फरवरी, campussamachar.com, शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। विद्या की देवी वीणा धारण करने वाली मां सरस्वती जी की बंसत पंचमी ( Basant Panchami 2025) के सुअवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पूजा अर्चना कर भक्तिमय बना दिया।
मां सरस्वती ( Basant Panchami 2025) के जय घोष के साथ वंदना गीत की शानदार प्रस्तुति प्रदीप कुमार मुखर्जी, क्रांति सिंगरोल ने किया। इसके बाद सुमन राजेन्द्र कौशिक ने भजन कीर्तन सुनाकर सबको गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। प्रधान पाठक शांति तिर्की ने बंसत पंचमी की शुभकामनाएं दी। #Basant Panchami 2025

शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने बंसत पंचमी ( Basant Panchami 2025) पर कहा कि बसंत पंचमी फागुन मास के पंचम दिवस बंसत पंचमी का पर्व मनाया जाता है इस मां सरस्वती को फुल,गुलाल,आम्र मौउर,बोईर, सरसों का फुल चांवल आदि चढ़ाकर खुश किया जाता है . मां सरस्वती जी की पूजा विदेशों में भी किया जाता है. ज्ञान के भंडार, सद्बुद्धि देने वाली मां सरस्वती जी की पुजा प्रति दिन हमें करना चाहिए । विद्यार्थियों के द्वारा मां सरस्वती जी की वंदना गीत कविता सुनाया गया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार मुखर्जी एवं ओमप्रकाश वर्मा जी की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।
