

बिलासपुर , 30 सितम्बर . campussamachar.com, सरकारी स्कूल जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के बच्चों ने किया डाक घर का शैक्षणिक भ्रमण। शिक्षक कलेश्वर साहू ने बच्चों को “चिठ्ठी का सफर” नामक पाठ पढ़ाया जिसे पढ़कर बच्चों के मन में डाक घर के विषय में विस्तार से जाने की इच्छा हुई शिक्षक द्वारा इन बच्चों के जिज्ञासा को देखते हुए उन्हें उप डाक घर बिल्हा का भ्रमण कराने का वादा किया गया। आज शाला के शिक्षक एवं बच्चों द्वारा बिल्हा स्थित उप डाक घर का शैक्षणिक भ्रमण किया । बच्चों ने डाक घर से जुड़े विभिन्न जानकारियां उप डाक घर बिल्हा से प्राप्त किया ।
bilaspur school news : बच्चों ने वहां के आधिकारियों, स्टाप से विभिन्न प्रश्न किए जैसे: पत्र में पूरे एवं ठीक पता का अर्थ क्या है क्यों जरूरी है, पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र व लिफाफा का मूल्य, पोस्ट बॉक्स क्या है ? स्पीड पोस्ट और सामान्य डाक में क्या अंतर है ? चिट्ठी में डाक टिकट क्यों लगाया जाता है ? आम जनता के लिए डाक घर के माध्यम से कौन-कौन सी योजनाएं संचालित है ? सुकन्या कन्या योजना क्या है ? इन सभी प्रश्नों का उप डाक घर के पोस्ट मास्टर संदीप जोशी जी से प्राप्त कर बच्चें बहुत ही सुख हुए। इनके अलावा पोस्ट मास्टर द्वारा बच्चों को पास बुक, जमा पर्ची, निकासी पर्ची , आरडी खाता आदि के विषय में विस्तार बताते हुए बच्चों को एक – एक पोस्ट कार्ड भी दिए जिसमें अपने परिजनों को पत्र लिखने को कहते हुए पत्र लिखने का प्रारूप स्वयं डाक मास्टर द्वारा लिखकर बताया गया। बच्चों ने पोस्ट मास्टर सर को भी अपने विद्यालय आने के लिए आमंत्रित किए।

bilaspur news : बच्चों के जिज्ञासा, उत्साह व सोच को देखकर पूरा डाक घर के स्टाप बहुत ही खुशी जाहिर करते हुए शाला परिवार को बधाई एवम् बच्चों को शुभकामनाएं दी। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही उन्हें आज व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। साथ ही उपस्थित सभी बच्चों को सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। आज के इस शैक्षणिक भ्रमण में साधराम मरकाम प्रधान पाठक, पुनीराम साहू, कलेश्वर साहू, श्रीमती श्वेता केशरी का योगदान रहा है।
