

- महिलांगे जी को बच्चों ने केक खिलाया और लम्बी उम्र की कामना करते शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किए। इस पल महिलांगे जी के आंखे भर आई और विद्यार्थियों को गले लगा लिए।
- श्री महिलांगे जी इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
बिलासपुर , 16 जुलाई, campussamachar.com, । शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां स्कूल में संस्था के प्रधान पाठक सी के महिलांगें के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा । बच्चों के लोकप्रिय प्रधान पाठक सी के महिलांगें की ओर से इस अवसर पर कक्षा पांचवी के बच्चों को बैठने के लिए दरी भेंट की गई और बच्चों को केक और चॉकलेट प्रदान किया गया । बच्चे नई दरी पाकर बहुत खुश हुए । मिठाई वितरित कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बच्चों के पालक, विद्यालय समिति के सदस्य भी पहुंचे और उन्हें इस खास मौके पर शुभकामनाएं दी । सी के महिलांगें ने सभी को धन्यवाद व्यापित किया और कहां कि बच्चों के प्रति उनका विशेष स्नेह रहता है और बच्चे भी उन्हें बहुत आदर सम्मान करते हैं।
जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों की प्रधान पाठक को शिक्षकों ने भी में धन्यवाद में शुभकामनाएं दी गौरतलाप है किसी के महिला में छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष भी हैं और प्रधान पथ को शिक्षकों कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आए दिन सरकार से मांग भी करते रहते हैं । सी के महिलांगे जी ने अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाया और यादगार बना दिया विदित हो कि श्री महिलांगे जी इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं स्टाफ की ओर से बड़ा सा केक लाया गया गुब्बारे से पुरे स्कूल को सजाया गया था फिर ससम्मान के साथ श्री सी के महिलांगे जी का चन्दन गुलाल और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विद्यार्थियों के साथ मिलकर केक काटा गया। महिलांगे जी को बच्चों ने केक खिलाया और लम्बी उम्र की कामना करते शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किए। इस पल महिलांगे जी के आंखे भर आई और विद्यार्थियों को गले लगा लिए। प्रधान पाठक सी के महिलांगे जी विद्यार्थियों के बैठने के लिए दरी भेट किए। सभी विद्यार्थियों को खीर पुड़ी मिठाई, केला वितरण कराया गया। शाला परिवार की ओर से महिलांगे जी को उनके जन्मदिवस पर गिफ्ट भेट किया गया।
