

बिलासपुर , 16 जनवरी , campussamachar.com, वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विकास खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर बिल्हा के संकुल सेमरताल गतौरी में आयोजित किया गया। कुकिंग प्रतियोगिता में उत्तर बिल्हा से प्रत्येक संकुल से दो दो रसोईया को शामिल किया गया था उक्त प्रतियोगिता में सात संकुल के रसोईया ने भाग लिया।
सर्व प्रथम मां सरस्वती जी की पूजन पश्चात् विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव एवं संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, शांति तिर्की शिप्रा आश्ना लहरी जी का गुलदस्ता व तिलक लगाकर सम्मानित किया।तत्पश्चात भोजन बनाने वाली टीम एवं निर्णायक मंडल को कुकिंग प्रतियोगिता के नियम से अवगत शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी एवं अजय कुमार साहू जी ने विस्तारपूर्वक पढ़कर सुनाया विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव ने सभी उपस्थित स्व-सहायता समूह को संबोधित करते हुए उपस्थित रसोईया बहनों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन पर विशेष प्रकाश डालते हुए उन्होंने रूचि पूर्ण एवं पौष्टिक भोजन बच्चों को देने को कहा व इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बहनों को प्रेरित किया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी संकुल सेमरताल ने पहली बार ब्लाक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजन के लिए BEO Bilha को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके बाद 12.30 से बजे 2तक प्रतिभागियों को भोजन बनाने का निर्देश दिया गया। इस बीच ईश्वर प्रसाद गहवई उ व शिक्षक ने सुन्दर सुन्दर गीत सुनाकर माहौल बनाने का अच्छा प्रयास किया। दो घंटा पश्चात् निर्णायक मंडल के पांच सदस्य अनिल कुमार वर्मा, ज्योति यादव, जागेश्वरी पान्डेय, अभिलाषा मिश्रा,किर्तन बंजारे ने अलग अलग टेबल में जमे भोजन का अवलोकन व चख कर अंक प्रदान किया गया जिसमें प्रथम स्थान संकुल उर्तूम से प्रा शाला परसाही, द्वितीय स्थान संकुल सिंघरी से प्रा शाला भरवीडीह संकुल सेमरताल से शा क पूर्व मा शाला तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोईयों सम्मानित किया गया।

यह सभी कार्यक्रम BEO सुनीता ध्रुव एवं BRC देवी चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं सभी सहयोगी शैक्षिक समन्वयक दिलेश्वर कंगण,साधेलाल पटेल, अजय कुमार साहू, संतोष कुमार पात्रे, अखिलेश जोशी भाड़ी एवं शिक्षक साथी सीताराम वर्मा, संजय सोनवानी, गौतम दास मानिकपुरी, प्रदीप कुमार मुखर्जी, शीतला मानिकपुरी, रजमुनिया भगत,तारा सूर्यवंशी, सरिता दुबे, संतोष कुमार सूर्यवंशी,का सराहनीय योगदान व सफल रहा।
कार्यक्रम सफल संचालन ईश्वर प्रसाद गहवई ने किया।
