
- इस अवसर पर चंद्राकार ने निःशुल्क कोचिंग की पहल की सराहना की।
बिलासपुर , 01 अगस्त , जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा, संकुल कन्या बिल्हा में चल रही निःशुल्क कोचिंग का निरीक्षण आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे देवी प्रसाद चंद्राकार विकास खंड स्त्रोत समन्वयक ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया और पढ़ाई के महत्व पर जोर दिया।
बीआरसीसी सर जी ने छात्रों से सीधा संवाद किया और उन्हें नवोदय विद्यालय की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से वे इस प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पा सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
इस अवसर पर चंद्राकार ने निःशुल्क कोचिंग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कोचिंग सुविधा ग्रामीण और जरूरतमंद बच्चों के लिए एक वरदान है। उन्होंने विकासखंड कार्यालय बिल्हा की ओर से इस सराहनीय प्रयास के लिए कोचिंग के संरक्षक केशव वर्मा , शिक्षक कलेश्वर साहू, राजेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
