

- न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जाने वाले को भोजन का पूरक है।
बिलासपुर , 9 सितम्बर,campussamachar.com, . पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत आज दिनांक 9 सितंबर 2024 को सामाजिक सहभागिता का परिचय देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में श्री विनम्र केसर DGM COMMERCIAL TMC MINNING CORPORATION RAIPUR एवं माघेलाल मरावी के जन्मदिन शुभ अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया । न्योता भोज में खीर, पुड़ी, सब्जी, पापड़, फल आदि का वितरण किया गया। न्योता भोज में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवि यादव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण एवं शाला के शिक्षक दीपिका श्रीवास्तव, लक्ष्मी कौशिक,माघेलाल मरावी, हेमलता वर्मा, रसोईया एवं पालकगण उपस्थित रहे।
न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषण मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जाने वाले को भोजन का पूरक है।

