

- इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक और मानसिक विकास,अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
बिलासपुर , 29 जनवरी ,campussamachar.com, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय- तिफरा में वार्षिक खेलकूद समारोह 2024-25 का आयोजन 29 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है।
वार्षिक खेलकूद समारोह के उद्घाटन समारोह विद्यालय के प्राचार्य डॉ.विश्वनाथ कश्यप की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि BEO श्रीमती सुनीता ध्रुव, विशिष्ट अतिथि URC वासुदेव पाण्डे की गरिमामयी उपस्थिति में की गई | प्राचार्य ने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अन्य अतिथि CAC सुनील पाण्डे ,हिंदी मीडियम के HM श्रीमती रईसा बेगम मैडम, रंजीत बनर्जी, व्यायाम शिक्षक हिमांशु पुनवा, विज्ञान व्याख्याता रामकुमार सोनी, लेखापाल संगीत विशारद विनोद अहिरवार उपस्थित रहे. अतिथियों को सम्मान और आभार स्वरूप छोटे पौधे भेंट किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक हैं।
इस विशेष अवसर पर छात्राओं ने Zumba नृत्य का प्रदर्शन किया, जो शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी है . इस अवसर पर नवोदय मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान छात्रों को शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।
छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक और मानसिक विकास,अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
