

- चित्रकला में कुमारी योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कु अनामिका साहू, योगेश्वरी धीवर का प्रदर्शन अच्छा रहा .
बिलासपुर , 30 अगस्त , शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में चंदैनी गोंदा भवन रंगा रंग कार्यक्रम रखा गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्व प्रथम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुमारी योगिता वर्मा, सुरेखा सूर्यवंशी प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में कुमारी योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में कु अनामिका साहू, योगेश्वरी धीवर का प्रदर्शन अच्छा रहा .

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कु इशिका सूर्यवंशी, जास्मिन साह पायल, रचना,अंतरा दुर्गेशवरी,दाक्षि धीवर,प्रेणा ने बहुत सुंदर करमा डांस,सुआ नाच कर रजत जयंती समारोह को सफल बना दिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक, शांति तिर्की, प्रदीप कुमार मुखर्जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक, और क्रांति सिंगरोल ने विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/jT7pQHWs2I0?feature=share
