

- तिलक लगाकर शाला प्रवेश उत्सव में धरम लाल कौशिक ने बच्चों का मुंह मिठा कराया
- पुस्तक,गणवेश देकर मिठाई खिलाई और आगे बढने आशीर्वाद दिया गया
- एक पेड़ माँ के नाम जनप्रतिनिधियों ने शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया
बिलासपुर , 24 जून , सेजेस तिफरा में उत्साह पूर्ण वातावरण में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कराया गया मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा ने पहली छठवी और नवमी कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया और पुस्तक,युनिफार्म दिया और तिफरा संकुल के सभी स्कूल से पांचवी आठवीं कक्षा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को मंच से अतिथियों के हाथो पुरस्कार दिलाया गया, दसवीं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी अस्सी प्रतिशत से उपर नंबर पाने वाले तैतीस बच्चों को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए और मेहनत करने के लिए अपने उद्बोधन में प्रेरित किया और सभी शिक्षकों को जिन्होंने इस सफलता के लिए बच्चों को रास्ता दिखाया मार्गदर्शन किया है .
उन्हें बधाई दी, प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने स्वागत भाषण देकर शाला के विकास के लिए मेनगेट और बाउंड्रीवाल के लिए मांगपत्र विधायक को सौपा मिडिल स्कूल और सेजेस के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर खूब तालियां बटोरी मंच संचालन करते हुए व्याख्याता जय कौशिक ने बच्चों से शिक्षा के नारा लगवाया कि आधी रोटी खायेंगे स्कूल जरूर जायेंगे,स्कूल आ पढ़ें बर, जिंदगी ल गढे़ बर बच्चों ने उत्साह से शाला प्रवेश उत्सव में नारे लगाये.

प्रवेश उत्सव में उत्साह पूर्ण वातावरण में न्योता भोज कार्यक्रम प्राचार्य सर द्वारा कराया गया,वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम शाला प्रांगण में धरमलाल कौशिक जी ने वृक्षारोपण कर उसे संरक्षित रखने संकल्प लेने प्रेरित किया साथ में संकुल समन्वयक सुनील पाण्डेय,रंजीत बनर्जी, रवि दुबे ,सुधा दुबे, रईशा बेगम,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू, पार्षद श्याम कार्तिक वर्मा, कृष्ण कुमार साहू, हरिराम प्रजापति, संगीता रजक, पार्षद सीमा संजय सिंह, हरीश साहू मंडल अध्यक्ष, रामू साहू, राजकुमार यादव, राघवेन्द्र झा, संदीप यादव, संतोषी कश्यप, रितेश अग्रवाल, सुभाष सिंह, सेवक साहू, दिपीका यादव, दुर्गा प्रसाद कश्यप, द्वारिका,कृष्ण कुमार साहू,अजीम सहित हजारों की संख्या में बच्चे, शिक्षक पालक मौजूद रहे।

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य ने विधायक धरमलाल कौशिक को मांग पत्र सोपा, जिसमें स्कूल में चौकीदार तथा मुख्य द्वार बनाने की मांग रखी है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। स्कूल में आ सामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां छात्राएं भी अध्यनरत हैं। स्कूल की सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार में गेट बनाना जरूरी है और चौकीदार की नियुक्ति करने की मांग साला प्रबंधन समिति ने रखी है। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा है कि आने वाले समय में स्कूल की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
कार्यक्रम का ये VIDEO जरू देखें –
