

- सेजेस तिफरा मे शिक्षक दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया
- जय कौशिक व्याख्याता वाणिज्य को राज्यपाल शिक्षक सम्मान के चयनित होने पर शाला परिवार ने सम्मानित किया
- शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों का प्राचार्य सर द्वारा सम्मान किया गया
- द्वारिका सिंह राजपूत का स्थानांतरण होने पर बिदाई कर सम्मान किया गया
बिलासपुर , 09 सितम्बर , स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय तिफरा में शिक्षक दिवस उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया । बच्चो ने शिक्षकों के सम्मान के लिए निमंत्रण कार्ड बनाकर ससम्मान सभी को आमंत्रित किया,सभी को स्वागत बैच पहनाकर ,आरती उतारी ,स्वागत गीत ,स्वागत संबोधन कर सभी का आशीर्वाद लिया।

संस्था के प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप जी ने इस अवसर पर श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान कार्यक्रम रखा और शत प्रतिशत परिणाम वाले विषय शिक्षक रविकांत दुबे व्याख्याता गणित ,जय कौशिक व्याख्याता वाणिज्य लेखाशास्त्र,व्यावसाय अध्ययन दोनो विषय ,दुर्गेश नंदिनी सिंह व्याख्याता राजनीति,रेखा दुबे व्याख्याता औद्योगिक संगठन ,रामकुमार सोनी व्याख्याता जीवविज्ञान को शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए मोमेंटो शाल श्रीफल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर संस्था लगभग 20 वर्ष सेवा देकर स्थानांतरित हुये कार्यालय सहायक द्वारिका सिंह राजपूत का बिदाई सम्मान भी किया गया ।

मुख्य अभ्यागत के रुप में तिफरा से सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमति मृदुला त्रिपाठी मेडम विशेष रुप से उपस्थित रहीं और सभी को संबोधित कर आशीर्वाद देते हुए उन्होंने शिक्षक दिवस की बधाई दी।अंत में शिक्षक दिवस पर बच्चों के श्रेष्ठ अध्यापन कार्य के लिए कृष्णा श्रीवास्तव,पूजा साहू और श्रृद्धा श्रीवास को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
trending video
