
बिलासपुर. 30 अक्तूबर , सिरगिट्टी थाना द्वारा साइबर जागरुकता कार्यक्रम के तहत साइबर सुरक्षा के लिए बच्चो को जागरुक करते हुए सभी को आज के समय के अनुसार सतर्क रहने प्रेरित किया सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर कैवर्त जी द्वारा सभी बच्चों को बारिकी से कैसे कैसे आज अपराध हो रहे हैं .

इसके बारे में उदाहरण देते हुए बताया कि सोशल साइट्स का उपयोग करने, अननोन नंबर से लिंक मिलने पर उपयोग करने ,आनलाइन खरीदी बिक्री करते समय होने वाले साइबर फ्राड के बारे में बताया और इससे बचने के लिए जागरुक रहने जानकारी दी और राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी को सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे पूरे भारत को एकीकरण करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व संध्या पर संकल्प दिलाते हुए जय कौशिक ने देश भक्ति के नारे लगवाये इस अवसर पर रवि दुबे सर , सुमन शुक्ला, रीता सिंह ,कृष्णा तिवारी ,रजनीगंधा बेहार,मधुलिका त्रिपाठी, ज्योति सूर्या,तिवारी मेडम,कृष्ण कुमार साहू,अजीम बेग सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे सभी ने साथ में संकल्प लिया।
