
- विद्यालय के प्राचार्य अनिल वर्मा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय ने विधायक सुशांत शुक्ला को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
- समारोह में कुल एक सौ सायकल का वितरण किया गया।
- कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य अनिल वर्मा ने समस्त अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल मैंदान को समतल करके बच्चों के खेलने योग्य बनाने की आवश्यकता है।
बिलासपुर , 11 अगस्त , छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना निशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल के चंदैनीगोंदा संभागार में सोमवार को संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अभ्यागत बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला थे। विद्यालय के प्राचार्य अनिल वर्मा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय ने विधायक सुशांत शुक्ला को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह में कुल एक सौ सायकल वितरित किया गया।
मुख्य अभ्यागत सुशांत शुक्ला ने कक्षा नवमीं की विघार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निशुल्क सरस्वती सायकल योजना बालिकाओं के शैक्षणिक विकास का महत्वपूर्ण कारण है। बालिकाएं समाज की धूरी है। इनकी उन्नति राष्ट्र की प्रगति का सूचक है। आगे उन्होंने बताया कि सेमरताल का यह विघालय उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एसीसीएल, एनटीपीसी जैसी संस्थाएं इस स्कूल के बेहतरी के लिए आगे आ रहे हैं। आने वाले समय में इस स्कूल को ऐसा बनाएंगे कि आसपास के दस गांव के बच्चे यहां सर्वसुविधायुक्त विघालय में पढ़ाई करेंगे। बच्चों के आने जाने के लिए सीटी बस सेवा चलाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य अनिल वर्मा ने समस्त अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल मैंदान को समतल करके बच्चों के खेलने योग्य बनाने की आवश्यकता है। साथ ही जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन बनाया जाए। इस अवसर पर विशिष्ट अभ्यागत जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सायकल प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को शुभकामना संदेश दिया। अति विशिष्ट अभ्यागत उमेश गौरहा विधायक प्रतिनिधि ने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। अपने लक्ष्य निर्धारित करें, असफल होने पर फिर से प्रयास करें।
ये रहे उपस्थित
इस समारोह में सम्माननीय अभ्यागत धनित्तर सूर्यवंशी सरपंच ग्राम पंचायत सेमरताल, सुरेन्द्र पान्डेय अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, देवी चंद्राकर विकासखंड स्रोत समन्वयक, मनीष कौशिक मंडल अध्यक्ष, संजीत पांडेय सांसद प्रतिनिधि, अक्षय साहू उप सरपंच, यशवंत सिंह अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, सतीश धीवर सदस्य प्रबंधन समिति, सरजू साहू सदस्य, दिनेश सिंह ठाकुर वरीष्ठ भाजपा नेता, पोमन सिंह, अमित राव सदस्य, चैतराम साहू पंच, जनकराम देवांगन जिला महामंत्री, लक्ष्मी सिन्हा महामंत्री एवं समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा मौजूद थे।
विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रबंध समिति, सरपंच, उप-सरपंच एवं शिक्षकों ने शाला परिसर में नीम का पौधा रोपण किया। समारोह का सफल संचालन व्याख्याता सीमा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में विघालय के व्याख्याता राजेश शर्मा, आर सी रात्रे, चंदन सारखेल, अभिलाषा मिश्रा, रुपाली श्रीवास्तव, वर्षा भट्ट, अदिति दुबे, पद्मा द्विवेदी, शैली यादव, ज्योति साहू, बीना सिंह, टीआर लहरें, संदीप त्रिपाठी, लिपिक आर जी भास्कर, सुखनंदन यादव, नरेंद्र वैष्णव, बलराम वाजपेई एवं देवशरण भार्गव का सराहनीय सहयोग मिला।
