

- समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने श्रीफल साल स्मृति चिन्ह, उपहार भेंट कर सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया ।
- इस अवसर पर शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि शुभा पांडेय मेडम सादा जीवन उच्च विचार वाले रही ।
- कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद शर्मा एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश वर्मा ने किया।
बिलासपुर / सेमरताल, 01 नवम्बर – संकुल केन्द्र सेमरताल अंतर्गत शा. प्रा.शाला सेमरताल की शुभा पांडेय सहायक शिक्षिका शैक्षिक सेवा काल पूर्ण होने पर विदाई कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल के चदैंनी गोंदा सभागार में रखा गया । शुभा पांडेय स्व. श्याम लाल चतुर्वेदी साहित्यकार की सुपुत्री है , जो अपने माता-पिता के पदचिन्हों पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय है।

संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि जिनके पिता साहित्यकार रचनाकार पद्मश्री से सम्मानित हुए, उनकी पुत्री हमारे स्कूल में 18 वर्षों तक सेवाएं दीं, और हमें उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला शुभा पांडेय जी बहुत ही सरल स्वभाव की धनी हैं। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों की चहेती रही। आप हमेशा स्वस्थ रहे दीर्घायु हो।
इस अवसर पर शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि शुभा पांडेय मेडम सादा जीवन उच्च विचार वाले रही । उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में सजग होकर ईमानदारी से शिक्षिकीय कार्य का संपादन किया। उनका स्नेह और कार्य शैली अनुकरणीय रहा। प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत शिक्षक भुवनेश्वर पटेल को भी संकुल के शिक्षकों ने विदाई दी। साथ ही उनके साथ शैक्षणिक अनुभव साझा किए। इस अवसर पर शांति तिर्की प्रधान पाठक एवं इंदिरा कश्यप ने भी संबोधित किया।

ये टीचर्स रहे उपस्थित
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया। प्रा शाला सेमरताल, शा उ मा वि सेमरताल, शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल और शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने श्रीफल साल स्मृति चिन्ह, उपहार भेंट कर सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया । इस आयोजन में प्रधान पाठक शांति तिर्की, प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप, प्रधान पाठक अनुप नुतन कुजुर, बालमुकुंद शर्मा, राधा टडंन, निलिमा निकोसे, अनुपमा गौरहा, श्वेता द्विवेदी, नमिता मिश्रा, नमिता बेहार शर्मा, शशि श्रीवास्तव, राजेश्वरी देवांगन, सुमन राजेन्द्र कौशिक, प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, ममता परस्ते, वर्षा भट , पद्ममा द्विवेदी, क्रांति सिंगरोल एवं स्व-सहायता समूह सेमरताल के सदस्ययों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद शर्मा एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश वर्मा ने किया।
