

- संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि पटेल जी हमेशा बड़े भाई की तरह रहे वे हमेशा उचित मार्गदर्शन देते थे,हसी मजाक के साथ साथ रामायणीक प्रेमी भी है। उनके सेवानिवृत्त होने पर उनका भरपाई संभव नहीं है .
बिलासपुर , 31 मई ,campussamachar.com, संकुल केन्द्र सेमरताल अंतर्गत शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल के प्रधान पाठक बलराम पटेल जी का सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शा उ मा शाला सेमरताल के प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी शाला विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी एवं स्टाप के सभी शिक्षक शिक्षिकाए किर्तन बंजारे, नमिता बेहार शर्मा,अनुप नुतन एक्का मेडम, राजेश्वरी देवांगन, युगल किशोर देवांगन एवं स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी ने पुष्प हार, श्रीफल साल से सम्मानित किया संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने संकुल परिवार की ओर से श्रीफल वस्त्र पहनाकर पटेल जी का सम्मानित किया । शाला परिवार की ओर से श्रीफल, साल, और माला पहनाकर सम्मानित किया। उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने पटेल जी को शुद्ध विचारधारा, सादगी जीवन और कर्मठ ब्यक्तीत्व का धनी बताते हुए कहा कि पटेल जी साधारण कृषक परिवार के पुत्र होते हुए भी अपने परिवार और समाज एवं शिक्षकीय कार्य को बखुबी के साथ निभाया नियमित रूप से शाला आना पढ़ाना लिखाना, स्टाप को साथ लेकर चलना सराहनीय रहा।

संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि पटेल जी हमेशा बड़े भाई की तरह रहे वे हमेशा उचित मार्गदर्शन देते थे,हसी मजाक के साथ साथ रामायणीक प्रेमी भी है।
उनके सेवानिवृत्त होने पर उनका भरपाई संभव नहीं है . ईश्वर से हम सब प्रार्थना करते हैं कि आप सदैव खुश रहे दिर्घायु रहे आप सेवा भाव के संत समाज, परिवार का हमेशा सेवा देते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए किर्तन बंजारे सर जी ने विदाई कविता सुनाकर भावविभोर कर दिया। उपस्थित सतीश कुमार धीवर, नमिता बेहार शर्मा, ने भी उद्बबोधन में पटेल जी को लम्बी उम्र की कामना देते हुए शुभकामनाएं दी।
