

- सभी बच्चों, पालकों एवं अतिथियों को न्योता भोज कराया गया एवं अंत में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. टेकाम के द्वारा मोटिवेशन स्पीच एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
बिलासपुर , 09 अक्तूबर ,शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा में 08 अक्तूबर 2025 को सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक अंकेक्षण टीम की प्रमुख श्री पवन सिंह मरावी प्रधान पाठक एवं सदस्यों के द्वारा अंकेक्षण का कार्य किया गया। बच्चों ने सभी प्रश्नों का जवाब दिया। जिससे सामाजिक अंकेक्षण टीम लीडर एवं सदस्य बच्चों के जवाब से संतुष्ट हुए एवं बच्चों को चाकलेट, कॉपी, पेन, पेंसिल आदि प्रदान कर और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उपसरपंच बिहारी लाल राज, पंच ज्योतिष मरकाम, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. टेकाम, शिक्षाविद श्री बी.एस. जगत, SMC सदस्य श्रीमती रमेशिया मरकाम, शैक्षिक समन्वयक श्री पी.डी. मानिकपुरी संस्था के प्रधान पाठक योगेन्द्र कुमार गौरहा, सदस्य श्रीमती रमेशिया मरकाम, शिक्षक श्री टंकेश्वर कुमार जगत, श्री श्रवण कुमार जगत, श्रीमती संध्या सिंह पोर्ते का विशेष सहयोग रहा।

आज के सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। सभी बच्चों, पालकों एवं अतिथियों को न्योता भोज कराया गया एवं अंत में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. टेकाम के द्वारा मोटिवेशन स्पीच एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
