

बिलासपुर , 12 अप्रैल , campussamachar.com, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार तथा डाइट पेंड्रा और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बिल्हा के मार्गदर्शन में संकुल गोंदईया के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा गोंदईया में FLN /TLM मेला 2025 तथा न्योता भोजन का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों के द्वारा सहायक शिक्षक सामग्री (TLM) की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्देश्य “विद्यार्थियों को स्वयं करके सीखना”है।
मेले में मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा के द्वारा शिक्षकों को संदेश दिया गया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास किये जाएं तथा उन्होंने संकुल के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। विशिष्ट अतिथि श्री देवी प्रसाद चंद्राकर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बिल्हा (ग्रामीण) के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सन 2026 तक 8 वर्ष के सभी विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिस पर हमें कार्ययोजना बनाकर कार्य करना है।

डाइट पेंड्रा के FLN प्रभारी और जिला नोडल बिलासपुर श्री विकास कुमार वर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि डाईट पेंड्रा के द्वारा संकुल केंद्र गोंदईया के सभी विद्यालयों को गोद लिया गया है और डाईट के मार्गदर्शन में सभी विद्यालयों में उपचारात्मक गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया, जिसके परिणाम स्वरुप सभी विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर में सुधार देखा जा रहा है।
प्राथमिक शाला नयापारा गोंदईया में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने समुदाय और पालकों से विद्यार्थियों को नियमित शाला भेजने और विद्यालय से जुड़ने का आह्वान किया। समुदाय के सहयोग से शाला के किचन गार्डन में जो अच्छा कार्य किया गया है उनकी सराहना की। संकुल केंद्र गोंदईया में FLN कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए श्रीमती तृप्ति यादव स. शिक्षक शा.प्रा. शाला नयापारा गोंदईया, श्री शकील अहमद खोखर प्रधान पाठक शा. प्राथमिक शाला नयापारा गोंदईया, और श्री मधुसूदन दुबे शैक्षिक समन्वयक गोंदईया को डाइट पेंड्रा की ओर से पुरस्कृत किया गया।

campussamachar.com, : कार्यक्रम में विद्यार्थियों के टीएलएम के आकलन में श्रीमती अल्का शुक्ला सहायक प्राध्यापक डाइट पेंड्रा,श्री पी. मुखर्जी प्रभारी विकासखंड बिल्हा(डाईट पेंड्रा), श्रीमती विनीता मिश्रा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा, श्री संतोष पात्रे शैक्षिक समन्वयक सिंघरी, श्री आकाश वर्मा शैक्षिक समन्वयक दयालबंद, श्री आकाश मौर्य शैक्षिक समन्वयक(MLB )की उपस्थिति सराहनीय रही। प्रदर्शनी के पश्चात सभी विद्यार्थियों को श्री विकास कुमार वर्मा जिला नोडल अधिकारी बिलासपुर के द्वारा न्योता भोज कराया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोंदईया के सरपंच और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में पालक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री शैल कुमार कुर्रे संकुल प्रभारी गोंदईया के द्वारा किया गया और अधिकारियों को आश्वश्त किया गया कि भविष्य में भी शिक्षकों के द्वारा इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहेंगे । कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानपाठकगण श्रीमती करुणा दुबे, श्रीमती प्रार्थना सोनी, श्रीमती हिरदेश्वरी यादव,श्रीमती पूर्णिमा गढ़ेवाल, श्रीमती हेमलता ठाकुर, श्रीमती सुनीता देवांगन, शकील अहमद खोखर तथा शिक्षक गण श्रीमती तृप्ति यादव,श्रीमती चमेली राज,श्रीमती प्रतिभा साहू, कृष्णचंद्र ध्रुव, प्रमोद दुबे, परमेश्वर गहवई, अशोक देवांगन, आशीष निर्मलकर, शिवकुमार देवांगन तथा मधुसूदन दुबे शैक्षिक समन्वयक गोंदईया के योगदान सराहनीय रहे।

