

बिलासपुर , 16 जनवरी,campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां संकुल केन्द्र सेमरताल विकास खंड बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आज 16 जनवरी को शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त पदाधिकारी सरपंच एवं ग्राम वासियों का बैठक रखा गया जिसमें शाला के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा किया गया .
मध्यान्ह भोजन, बच्चों के पढ़ाई-लिखाई आदि के अलावा गणतंत्र दिवस 2025 को मनाने और मध्यान भोजन में गुणवत्ता और बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षकों की समय पर उपस्थित आदि अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई. , शाला प्रबंधन समिति के अलावा ग्राम के पंच सरपंच और सदस्य गण और बच्चों के माता-पिता और प्रधान पाठक राजेश कुमार अनंत श्रीमती अनिसानूर, बालमुकुंद शर्मा ,रोहित कुमार खरे , लक्ष्मी नारायण खरे, परमेश्वर खरे , स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति में बैठक स्वल्पाहार के पश्चात समापन किया गया है. आभार प्रदर्शन श्रीमती अनिसानूर के द्वारा किया गया है .

