

- कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया .
बिलासपुर 22 जुलाई .c ampussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला नहरीभाठा में आज दिनांक 22.7.2024 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी उपस्थित थे . कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया .

bilaspur news today : इस अवसर पर विद्यालय के 80 बच्चे उपस्थित थे समस्त कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधान पाठक कोरी सर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि वर्मा जी के द्वारा ‘गुरु के महत्व’ उनकी महिमा का बखान अपने व्याख्यान के द्वारा किया गया। इसअवसर पर विद्यालय के शिक्षक निर्मलकर ने गुरुओं के 6 प्रकार का विशेष महत्व होता है बताया गया। प्रभारी प्रधान पाठक द्वारा श्रीफल एवं गमछा से मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों का श्रीफल,गमछा व तिलक लगाकर सम्मान किया गया। अंत में निर्मलकर सर द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई.

