

- नि: शुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 190 छात्राओं को सायकल मिला
- बेटीयों के शिक्षा गुणवत्ता के लिए सरस्वती सायकल योजना शासन का बहुत अच्छा प्रयास
बिलासपुर , 23 अगस्त, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिन्दी माध्यम विद्यालय तिफरा में शासन के निर्देशानुसार नवमी कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को हर वर्ष सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकल प्रदान किया जाता है, बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक के द्वारा बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और अब बेटियो को हर दिशा में आगे ले जाना है तिफरा मे शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ साथ ,मानसिक ,शारिरिक,बौद्धिक विकास पर हर क्षेत्र में प्रयास किया जा रहा है इसके लिए प्राचार्य और सभी शिक्षक और शाला प्रबंधन समिति बधाई के पात्र हैं.

कार्यक्रम में पहुंचे पालक,जनप्रतिनिधी,और गणमान्य सभी को पोला पर्व पर बधाई देते हुए बैल की पूजा कर पशुधन और किसान के लिए पोला पर्व की शुरुवात की सभी ने प्रसाद के रुप में छत्तीसगढ़ी व्यंजन ढेढरी खुरमी,गुजिया का आनंद लिया । मंच संचालन व्याख्याता जय कौशिक ने किया और बताया कि तिफरा स्कूल की छात्रा सुमन कैवर्त ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र हैदराबाद में पदस्थ हुई है हमारे जिले के लिए गौरव का विषय है

कार्यक्रम में बी ई ओ बिल्हा सुनिता ध्रुव ने शैक्षणिक गुणवत्ता पर बातें रखीं , प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने स्वागत उद्बोधन कर सभी मंच पर उपस्थित अतिथी का स्वागत किया , हरपाल सिंह ठाकुर और उर्वशी मिश्रा जी ने हारमोनियम और तबले से प्रस्तुती देकर सबकी खूब तालियां बटोरी .

संकुल समन्वयक सुनील पाण्डेय,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू, पार्षद सीमा संजय सिंह,रामू साहू,राजकुमार यादव,हरीश साहू मंडल अध्यक्ष, कृष्ण कुमार कश्यप,सविता रजक, राघवेन्द्र झा, रमाकांत चंद्रनाहू,अनिल सिंह, मनोज दुबे ,मुकेश वर्मा,श्रीराम जी,संगीता कुशवाहा,सुभाष सिंह ,रवि दुबे,रजनीगंधा बेहार,सुधा दुबे, हेमलता बघेल,लीपी वर्मा, मधुलिका त्रिपाठी,रेणुका तिवारी,ज्योति सूर्या,इंदु शर्मा,कृष्ण कुमार साहु समस्त शाला परिवार कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे।
